चक्रधरपुर, जुलाई 3 -- Chakradharpur News: चक्रधरपुर, संवाददाता। तमिलनाडु के तिरुवल्लूर स्थित एक फैक्ट्री में अमोनिया गैस रिसाव की घटना के बाद जिले के 14 मजदूर सुरक्षित अपने घर पहुंच गये। सभी मजदूर एलेप्पी-धनबाद एक्सप्रेस से गुरुवार सुबह राउरकेला पहुंचे, जहां से राउरकेला-टाटा मेमू ट्रेन से चक्रधरपुर पहुंचे। यहां जिला श्रम अधीक्षक निशांत तिर्की की अगुआई में श्रम विभाग की टीम ने स्वागत किया और सभी को प्रशासन की ओर से राशन सामग्री की किट दी गयी। सभी मजदूरों को जिला प्रशसान द्वारा मुहैया कराये गए वाहन से उनके घर के लिए रवाना किया गया। उपायुक्त मनीष कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के मार्गदर्शन एवं श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग तथा पश्चिमी सिंहभूम जिला प्रशासन के समन्वित प्रयासों से तमिलनाडु के तिरुवल्लूर जिले में अमोनिया...