Chakradharpur News: ड्रिंक एंड ड्राइव को लेकर चक्रधरपुर पुलिस ने चलाया वाहन जांच अभियान
चक्रधरपुर, जुलाई 7 -- Chakradharpur News: चक्रधरपुर। सड़क दुर्घटनाओं में अंकुश तथा आम जन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से चक्रधरपुर पुलिस द्वारा सोमवार की देर रात्रि विशेष वाहन जांच अभियान चलाया गया। यह अभियान पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी अवधेश कुमार के नेतृत्व में शहर के विभिन्न प्रमुख चौक-चौराहों एवं मार्गों पर संचालित किया गया। अभियान के दौरान पुलिस टीम ने दोपहिया एवं चारपहिया वाहनों की सघन जांच की। विशेष रूप से ड्रिंक एंड ड्राइव, जांच के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई भी की गई। थाना प्रभारी अवधेश कुमार ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में अंकुश लगाने और लोगों की जान-माल की सुरक्षा के लिए इस प्रकार के अभियान लगातार चलाए जाएंगे। उन्होंने वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने, शराब पीकर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.