चक्रधरपुर, सितम्बर 24 -- Chakradharpur News: चक्रधरपुर। अंकित मेमोरियल ट्रस्ट द्वारा आयोजित हुए ड्राइंग एंड क्रॉफ्ट प्रतियोगिता के सफल प्रतिभागियों को बुधवार को पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर के 2 बैंक्विट हॉल में आयोजित सम्मान समारोह में बतौर मुख्य अतिथि सीनियर डीओपी मेम स्वाति आनंद, रेलवे अस्पताल के डॉ नंदिनी, पूर्व प्रोफेसर डॉ. नागेश्वर प्रधान उपस्थित होकर अंकित मेमोरियल ट्रस्ट की ओर से आयोजित हुए ड्राइंग एंड पेंटिंग प्रतियोगिता के प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। इस प्रतियोगिता में विभन्नि वर्गों एवं कला विधाओं में लगभग एक हजार छात्र-छात्राओं, युवाओं एवं महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी रचनात्मक प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। आयोजकों ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य बच्चों, युवाओं एवं महिलाओं को कला के क्षेत्र में अपनी प्...