Chakradharpur News: डेंगगुटू चौक पर खुले में रखी बिरसा मुंडा की प्रतिमा, ग्रामीणों ने जताया विरोध
चक्रधरपुर, नवम्बर 5 -- Chakradharpur News: चक्रधरपुर। प्रखंड के टोकलो हाट बाजार से धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा हटाए जाने का मामला तूल पकड़ने लगा है। प्रतिमा को हटाकर डेंगगुटू चौक पर खुले में छोड़ दिए जाने से आदिवासी समाज में नाराजगी है। गुरुवार को बुरुडीह गांव के ग्रामीणों ने डेंगगुटू चौक पहुंचकर विरोध जताया और प्रतिमा को सम्मानपूर्वक पुराने स्थान पर पुनर्स्थापित करने की मांग की। ग्रामीणों का कहना था कि भगवान बिरसा मुंडा आदिवासी समाज के महान स्वतंत्रता सेनानी और आराध्य नायक हैं। उनकी प्रतिमा को हटाकर खुले में असुरक्षित हालत में छोड़ना समाज की भावनाओं को आहत करने वाला है। ग्रामीणों ने आशंका जताई कि खुले में रखी प्रतिमा को असामाजिक तत्व नुकसान पहुंचा सकते हैं, जिससे क्षेत्र में विवाद की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। उन्होंने प्रशासन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.