चक्रधरपुर, सितम्बर 20 -- Chakradharpur News: चक्रधरपुर। दिल्ली पब्लिक स्कूल चक्रधरपुर में नशा मुक्त युवा अभियान के तहत पूरे सप्ताह जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। विद्यालय की प्रार्थना सभा में विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने सक्रिय सहभागिता निभाते हुए नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता का संदेश दिया। विद्यालय में पूरे सप्ताह विद्यार्थियों द्वारा नाटक, भाषण, कविता पाठ एवं विभिन्न जागरूकता प्रस्तुतियों के माध्यम से नशे से दूर रहने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया गया। शिक्षकों ने भी कार्यक्रमों में सक्रिय रूप से भाग लेकर विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। मौके पर विद्यालय के चेयरमैन सुनील यादव ने विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने तथा अपने जीवन में सकारात्मक सोच और अनुशासन अपनाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक...