चक्रधरपुर, नवम्बर 18 -- Chakradharpur News: दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर स्थित डिविजनल रेलवे अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक मील का पत्थर स्थापित हुआ है। मंगलवार को सीएसआर पहल के तहत अस्पताल में लाई गई नई और अत्याधुनिक 32-स्लाइस एआई युक्त सीटी स्कैन मशीन का विधिवत उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि चक्रधरपुर रेलवे मंडल के मंडल रेल प्रबंधक तरुण हुरिया रहे। उद्घाटन समारोह के दौरान डीआरएम तरुण हुरिया ने इस मशीन के पीछे की प्रेरणा साझा करते हुए एक भावुक प्रसंग बताया। उन्होंने कहा कि कुछ समय पूर्व एक रेलकर्मी की सड़क दुर्घटना के दौरान समय पर सीटी स्कैन सुविधा न मिल पाने के कारण असामयिक मौत हो गई थी। इस दुखद घटना ने उन्हें अंदर तक झकझोर दिया, जिसके बाद उन्होंने हर हाल में रेलवे अस्पताल में सीटी स्कैन मशीन स्थाप...