चक्रधरपुर, सितम्बर 30 -- Chakradharpur News: चक्रधरपुर,संवाददाता। चक्रधरपुर के डीआरएम तरुण हुरिया 30 सितंबर को नुआमुंडी, गुवा, बड़ाजामदा, बोलानी खादान रेलवे स्टेशनों का दौरा करेंगे। 30 सितंबर को डीआरएम सुबह 5 बजे चक्रधरपुर से लाइट गुड्स वाहन से रवाना होंगे और 8 बजे बोलानी खादान स्टेशन पहुंचेंगे। इस दौरान वे स्टेशन का सुविधाओं का जायजा लेंगे। प्लेटफार्म, स्वच्छता इत्यादि का भी निरीक्षण करेंगे। बोलानी खादान से वे स्पीक से सभी स्टेशनों का दौरा करेंगे। इस स्टेशनों का दौरा करने के बाद वे शाम को वापस चक्रधरपुर लौट आएंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...