चक्रधरपुर, अक्टूबर 26 -- Chakradharpur News: बंदगांव, संवाददाता पश्चिमी सिंहभूम जिले के कराईकेला थाना क्षेत्र अंतर्गत कोलजोमरो गांव में डायन-बिसाही के आरोप में हुई महिला की हत्या के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वहीं हत्याकांड में इस्तेमाल होने वाले लकड़ी का डंडा बरामद कर लिया है। कराईकेला थाना प्रभारी प्यारे हसन ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि 24 अक्टूबर 2026 को कराईकेला थाना को सूचना मिली कि कोलजोमरो गांव में एक महिला की हत्या कर दी गई है। सूचना की गंभीरता को देखते हुए वरीय पुलिस पदाधिकारियों के निर्देश पर चक्रधरपुर के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में छापामारी दल का गठन किया गया। यह भी पढ़ें- Chakradharpur News: डायन-बिसाही के आरोप में महिला की हत्या, चार आरोपी गिरफ्तार जांच के दौरान मृतका की पहच...