चक्रधरपुर, सितम्बर 11 -- Chakradharpur News: चक्रधरपुर, संवाददाता। सिमिदिरी पंचायत के दलकी-02 गांव में 65 वर्षीय महिला पर डायन होने का आरोप लगाकर मारपीट करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों को गुरुवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार 9 सितंबर को पीड़िता के फर्दबयान के आधार पर चक्रधरपुर थाना में मामला दर्ज किया गया था। पुलिस ने डायन प्रथा प्रतिषेध अधिनियम की धारा 3/4 के तहत मामला दर्ज किया है। पीड़िता ने आरोप लगाया कि आरोपियों ने उसे डायन बताते हुए उसके साथ मारपीट की। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सहायक पुलिस अधीक्षक सह अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी चक्रधरपुर डॉ. सैयद मुस्तफा हाशमी के निर्देशन में थाना प्रभारी अवधेश कुमार के नेतृत...