चक्रधरपुर, अक्टूबर 26 -- चक्रधरपुर मंडल में ट्रेनों की देरी Chakradharpur News: चक्रधरपुर। चक्रधरपुर रेल मंडल में ट्रेनों की लेट लतीफी से लोग परेशान है। लंबी दूरी की महत्वपूर्ण ट्रेनें लंबी अवधि से लेट चल रही है। 26 अक्टूबर को चक्रधरपुर में ट्रेन नम्बर 12129 पुणे हावड़ा आज़ाद हिंद एक्सप्रेस लगभग 14 घंटे लेट पहुंची। 12833 अहमदाबाद हावड़ा 3 घंटे, ट्रेन नम्बर 12859 मुंबई हावड़ा गीतांजलि एक्सप्रेस 4 घंटे लेट,ट्रेन नम्बर 12130 हावड़ा पुणे आजाद हिंद एक्सप्रेस 7 घंटे लेट पहुंची। न्यू दिल्ली भुवनेश्वर राजधानी एक्सप्रेस 1 घंटा देर से चक्रधरपुर पहुंची।ट्रेन नम्बर 22862 कांटाभांजी हावड़ा 3 घंटा लेट। वो 12871 हावड़ा जूनागढ़ इस्पात एक्सप्रेस 4 घंटा लेट, ट्रेन नम्बर 12869 मुंबई हावड़ा साप्ताहिक सुपर फास्ट एक्सप्रेस 4 घंटा लेट से चक्रधरपुर स्टेशन पहुंची...