Chakradharpur News: टोयबो में छऊ नृत्य से कलाकारों ने मोहा मन
चक्रधरपुर, नवम्बर 20 -- Chakradharpur News: चक्रधरपुर। होयोहातु पंचायत अंतर्गत टोयबो गांव में शहीद बिरसा मुंडा सेवा समिति के तत्वावधान में आयोजित छऊ नृत्य कार्यक्रम का गुरुवार को समापन हुआ। समारोह में बतौर मुख्य अतिथि समाजसेवी सह भाजपा नेता डॉ. विजय सिंह गागराई तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में पंचायत के मुखिया रघुनाथ गुंडूवा उपस्थित थे। इस दौरान कलाकारों ने छऊ नृत्य से दर्शकों का मन मोह लिया। कलाकारों ने लोक एवं पारंपरिक नृत्य के साथ भगवान शिव और भगवान गणेश के विभिन्न स्वरूपों को नृत्य के माध्यम से जीवंत कर दिया। पारंपरिक वेशभूषा, मुखौटों और आकर्षक नृत्य शैली ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष कांडे पाड़िया, मुंडा मनमोहन मुंडू, संतोष महतो, आयोजन समिति के अध्यक्ष लोकनाथ मुंडू, सचिव लखींद्र पूर्ति, कैरा रामताय, लेबेया ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.