चक्रधरपुर, अक्टूबर 5 -- Chakradharpur News: आनंदपुर, संवाददाता आनंदपुर प्रखंड के टेन्ड्राउली स्थित हॉकी स्टेडियम परिसर में जल, जंगल और जमीन के अधिकार के लिए संघर्ष करने वाले शहीद देवेंद्र माझी की प्रतिमा का अनावरण किया गया। सांसद जोबा माझी ने पूजा-अर्चना के बाद प्रतिमा का अनावरण किया और पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर सांसद जोबा माझी ने कहा कि जंगल क्षेत्र में निवास करने वाले लोगों को जल, जंगल और जमीन पर अधिकार दिलाने के लिए देवेंद्र माझी ने वर्षों तक संघर्ष किया। लोगों के हक-अधिकार की लड़ाई लड़ते हुए उन्होंने अपने प्राणों की आहुति दी। उनके संघर्ष और बलिदान को हमेशा याद रखा जाएगा। यह भी पढ़ें- Chakradharpur News: आनंदपुर के टेन्ड्राउली में हॉकी का नया अध्याय, 32 टीमों के बीच खिताबी जंग शुरू सांसद ने कहा कि शहीद देवेंद्र मा...