चक्रधरपुर, सितम्बर 7 -- Chakradharpur News: चक्रधरपुर, संवाददाता। चक्रधरपुर नगर क्षेत्र एवं ग्रामीण क्षेत्र के टेंट कारोबारियों की एक बैठक रविवार को चक्रधरपुर के बीरा बाग विवाह भवन में हुई। बैठक की अध्यक्षता टेंट कारोबारी सूरज महंती ने की। बैठक में क्षेत्र के विभिन्न टेंट कारोबारियों ने हिस्सा लिया। बैठक में टेंट कारोबार से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। कारोबारियों ने आपसी समन्वय बढ़ाने, एक-दूसरे के साथ सहयोग करने तथा कारोबार से जुड़ी समस्याओं को सामूहिक रूप से उठाने पर जोर दिया। इस दौरान सभी कारोबारियों ने संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से जल्द ही टेंट कारोबारी एसोसिएशन का गठन करने का निर्णय लिया। यह भी पढ़ें- Lucknow News: टेंट व कैटरिंग व्यवसाय से हटे 18 फीसदी जीएसटी, 'व्यापारी आयोग' का हो गठन बैठक में कहा गया कि एसोसि...