चक्रधरपुर, सितम्बर 12 -- Chakradharpur News: बिंजु पंचायत अंतर्गत गुलाब टुंगरी टोला में आयोजित तीन दिवसीय हॉकी प्रतियोगिता का शुक्रवार को फाइनल मुकाबले के साथ समापन हुआ। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में मनोहरपुर विधायक जगत माझी शामिल हुए। ग्रुप ए के फाइनल मुकाबले में कांडी की टीम ने सारंगा को 1-0 से हराकर विजेता का खिताब अपने नाम किया। मैच से पूर्व विधायक जगत माझी समेत अन्य अतिथियों ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। यह भी पढ़ें- Simdega News: युवाओं में अनुशासन और टीम भावना विकसित करता है खेल: विधायकप्रतियोगिता के परिणाम खेलप्रेमियों और ग्रामीणों को संबोधित करते हुए विधायक जगत माझी ने कहा कि हॉकी आनंदपुर प्रखंड का लोकप्रिय खेल है और क्षेत्र के युवाओं में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। खिलाड़ियों को बेहतर खेल वातावरण उपलब्ध क...