चक्रधरपुर, अक्टूबर 11 -- Chakradharpur News: चक्रधरपुर। आगामी पूजा को देखते हुए रेलवे ने टाटा-बक्सर-टाटा पूजा स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है। ट्रेन नंबर 08183 टाटा-बक्सर पूजा स्पेशल 13 अक्तूबर से 24 नवंबर तक टाटा नगर से प्रत्येक मंगलवार को 20.30 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन टाटा कांडरा, सीनी, मुरी, बोकारो स्टील सिटी, राजाबेड़ा, गोमो, पटना, आरा होते हुए बुधवार 09.15 बजे बक्सर पहुंचेगी। वहीं ट्रेन नंबर 08184 बक्सर-टाटा पूजा स्पेशल बक्सर से 11.55 बजे रवाना होगी और इन्हीं स्टेशनों में रुकती हुई दूसरे दिन 00.15 बजे टाटा पहुंचेगी। यह ट्रेन दोनों छोर से 7-7 फेरे लगाएगी। इस ट्रेन के परिचालन से पूजा के दौरान यात्रा करने वाले यात्रियों को काफी सहूलियत होगी। यह भी पढ़ें- टाटानगर से बक्सर और प्रयागराज से पटना के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन यह भी पढ़ें- टाटा...