चक्रधरपुर, सितम्बर 8 -- Chakradharpur News: चक्रधरपुर। चक्रधरपुर टाउन काली मंदिर दुर्गा पूजा समिति की बैठक पवन केजरीवाल की अध्यक्षता में सोमवार को हुई। जिसमें आगामी दुर्गा पूजा के आयोजन को लेकर चर्चा की गई और पुरानी कमेटी के भंग कर नई कमेटी का गठन किया गया। इसमें पवन केजरीवाल को संरक्षक, रामगोपाल जेना को अध्यक्ष, विवेक कुमार को सचिव, मुकेश कसेरा को सहसचिव तथा दिनेश केडिया को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया। बैठक में आगामी दुर्गा पूजा को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। समिति ने इस वर्ष भी पूजा को भव्य एवं धूमधाम के साथ आयोजित करने का निर्णय लिया। साथ ही हर वर्ष की भांति इस बार भी पूजा को शांतिपूर्ण, व्यवस्थित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने पर सहमति बनी। यह भी पढ़ें- Palamu News: मानस महायज्ञ सह दुर्गोत्सव की बनी रूपरेखा यह भी पढ़ें- Dhanb...