चक्रधरपुर, सितम्बर 18 -- Chakradharpur News: झारसुगुड़ा। दक्षिण पूर्व रेलवे के महाप्रबंधक अनिल कुमार जैन ने गुरुवार को झारसुगुड़ा रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्टेशन परिसर, यार्ड और परिचालन से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों का जायजा लिया। महाप्रबंधक ने यात्री सुविधाओं, परिचालन व्यवस्था और संरक्षा इंतजामों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन करने का निर्देश दिया।निरीक्षण के दौरान झारसुगुड़ा स्टेशन पर अतिरिक्त रेल लाइनों के विकास और प्लेटफॉर्म की संख्या बढ़ाने से जुड़े कार्यों की भी समीक्षा की गई। प्रस्तावित योजना के तहत प्लेटफॉर्म की संख्या वर्तमान पांच से बढ़ाकर 10 करने की दिशा में चल रहे कार्यों और आवश्यकताओं पर चर्चा हुई।महाप्रबंधक यह भी पढ़ें- चक्रधरपुर मंडल से कोयला की ढुलाई-लोडिंग बढ़ाने को ...