चक्रधरपुर, जुलाई 19 -- Chakradharpur News: चक्रधरपुर, संवाददाता। आगामी 19 जुलाई को चक्रधरपुर के आठ परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होने वाले झारखंड क्षेत्रीय कार्यकर्ता प्रतियोगिता परीक्षा-2024 को लेकर उपायुक्त मनीष कुमार और एसपी अमित रेणु ने शनिवार को परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। डीसी-एसपी ने मारवाड़ी प्लस टू विद्यालय एवं मधुसूदन महतो हाईस्कूल परीक्षा केंद्रों का संयुक्त निरीक्षण कर तैयारियों का विस्तृत जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान डीसी ने परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों के प्रवेश एवं निकास व्यवस्था, बैठने की क्षमता, कक्षों की स्थिति, पेयजल, शौचालय, विद्युत व्यवस्था, प्रकाश व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरों की उपलब्धता, सुरक्षा व्यवस्था, बैरिकेडिंग, पार्किंग, कंट्रोल रूम से संबंधित व्यवस्थाओं सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण कि...