Chakradharpur News: झारखंड के सभी जिलों में कैथी लिपि विशेषज्ञों की नियुक्ति की मांग
चक्रधरपुर, अक्टूबर 8 -- Chakradharpur News: बंदगांव। झारखंड के ऐतिहासिक राजस्व अभिलेखों, खतियान, जमाबंदी दस्तावेजों एवं जमीन की पुरानी रजिस्ट्री में दर्ज कैथी लिपि को समझने में आम लोगों को हो रही कठिनाइयों को दूर करने के लिए कैथी लिपि विशेषज्ञों की नियुक्ति की मांग उठी है। बंदगांव प्रखंड क्षेत्र संख्या-03 की जिला परिषद सदस्य बसंती पूर्ति ने झारखंड सरकार के राजस्व, निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग के मंत्री दीपक बिरुवा को पत्र सौंपकर आवश्यक कार्रवाई की मांग की है। पत्र में कहा है कि झारखंड राज्य में ऐतिहासिक रूप से अधिकांश पुराने राजस्व रिकॉर्ड, खतियान, जमाबंदी दस्तावेज एवं जमीन की पुरानी रजिस्ट्री कैथी लिपि में लिपिबद्ध हैं। वर्तमान समय में कैथी लिपि के जानकारों की कमी के कारण आम नागरिकों, किसानों एवं रैयतों को अपने पुराने भू-दस्तावेजों को समझ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.