चक्रधरपुर, अक्टूबर 28 -- Chakradharpur News: चक्रधरपुर। मुंबई-हावड़ा ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस में यात्रा कर रहे एक व्यक्ति की मौत हो गई। ट्रेन के चक्रधरपुर रेलवे स्टेशन पहुंचने पर जीआरपी और आरपीएफ की मदद से शव को उतारा गया। मृतक की पहचान पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले के अमिना बाग गांव निवासी रिजाहुल हक शेख के रूप में हुई है। उनके पिता का नाम नशीमुद्दीन शेख बताया गया है।जानकारी के अनुसार, रिजाहुल हक करीब दो-तीन महीने पहले काम करने मुंबई गए थे। पिछले डेढ़ महीने से उनकी तबीयत खराब थी। उनके साथी इलाज के लिए उन्हें गांव ले जा रहे थे। यात्रा के दौरान नागपुर से पहले उनकी तबीयत बिगड़ने पर रेलवे कर्मचारियों की मदद से नागपुर स्टेशन पर चिकित्सकीय उपचार कराया गया।इसके बाद राउरकेला स्टेशन पहुंचने पर उनकी तबीयत फिर बिगड़ गई। साथियों ने रेलवे कर्मचारियो...