चक्रधरपुर, अगस्त 27 -- Chakradharpur News: चक्रधरपुर। नया युवा विकास स्पोर्टिंग क्लब धर्मसाई में आयोजित तीन दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला जोजोडीह एफसी और शंकर एफसी के बीच खेला गया। इसमें जोजोडीह विजेता और शंकर एफसी उपविजेता बनी। वहीं प्रतियोगिता के समापन समारोह में मुख्य अतिथि विधायक प्रतिनिधि पीरु हेम्ब्रम एवं विशिष्ट अतिथि जिला परिषद मीना जोंको, प्रखंड प्रमुख ज्योति सिजुई, मुखिया पिंकी जोंको, सुनील सुम्बुरुई, तुरी कोड़ा उपस्थित थे। अतिथि द्वारा खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता का उद्घाटन किया गया। वहीं विजेता और उपविजेता टीम को पुरस्कृत किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...