चक्रधरपुर, अगस्त 13 -- Chakradharpur News: मनोहरपुर। मनोहरपुर प्रखंड के जोजोगुटू पोसैता में आगामी चार सितंबर से दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता का उद्घाटन रायडीह पंचायत की मुखिया अतेन सुरीन और पंचायत समिति सदस्य अरनेस मुकुट बरजो करेंगे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में दुलेश्वर महतो उपस्थित रहेंगे। प्रतियोगिता में विजेता टीम को सात हजार रुपये नगद और खस्सी तथा द्वितीय स्थान पर आने वाली टीम को पांच हजार नगद और खस्सी दिया जायेगा। वहीं प्रतियोगिता में कुल 16 टीम हिस्सा लेगी और प्रत्येक टीम में नौ-नौ खिलाड़ी होंगे। प्रतियोगिता का आयोजन न्यू मॉर्निंग स्टार जोजोगुटू पोसैता द्वारा किया जा रहा है। यह भी पढ़ें- Katihar News: फुटबॉल टूर्नामेंट का जिला पदाधिकारी ने किया उद्घाटन यह भी पढ़ें- Ghumla News: कोटेंगसेरा में फुटबॉल...