चक्रधरपुर, अगस्त 7 -- Chakradharpur News: चक्रधरपुर। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय की चक्रधरपुर शाखा द्वारा जवाहर लाल नेहरू कॉलेज में 10 करोड़ नशा मुक्त प्रतिज्ञा महाअभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जेएलएन कॉलेज के प्राचार्य डॉ. श्रीनिवास कुमार, डॉक्टर अरुण कुमार उपस्थित हुए। मौके पर बीके मानिनी ने कहा अभियान का उद्देश्य समाज को नशे की बुराइयों से मुक्त कर स्वस्थ्य, सकारात्मक और योगिक जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना है। मौके पर 165 छात्र-छात्राओं को नशा मुक्त समाज बनाने के लिए शपथ दिलायी गई। मौके पर डॉ. तपन कुमार मंडल, प्रो. सुजीत कुमार मिश्रा, प्रो. मनसा महतो, उड़िया हेंब्रम, संगीता महतो, रश्मि प्रधान ने भी अपनी बात रखी। यह भी पढ़ें- Chakradharpur News: जेएलएन कॉलेज में नशा मुक्ति अभिया...