चक्रधरपुर, अक्टूबर 29 -- Chakradharpur News: चक्रधरपुर, संवाददाता। पश्चिमी सिंहभूम जिले के चक्रधरपुर, टोंटो, नोवामुंडी, तांतनगर और सोनुवा प्रखंडों में ऑस्टियोआर्थराइटिस एवं विशेष बुजुर्गों आयुष स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया गया। इन शिविरों में कुल 372 लाभार्थियों की नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच की गई। जांच के बाद जरूरत के अनुसार मरीजों को आयुष औषधियां वितरित की गईं। शिविरों का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में विशेषकर बुजुर्गों को उनके घर के नजदीक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना और बीमारियों की समय पर पहचान कर उपचार सुनिश्चित करना था। शिविरों में मरीजों के रक्तचाप (बीपी), ब्लड शुगर और हीमोग्लोबिन की जांच की गई। साथ ही जोड़ों एवं मांसपेशियों में दर्द, चलने-फिरने में परेशानी, शारीरिक कमजोरी, बुखार, खांसी और अन्य स्वास्थ्य समस्याओं से पीड़ित ल...