Chakradharpur News: जाराईकेला में सड़क निर्माण की मांग पर आज चक्का जाम
चक्रधरपुर, अक्टूबर 29 -- Chakradharpur News: मनोहरपुर, संवाददाता। चक्रधरपुर-राउरकेला एनएच-320 के जाराईकेला चौक पर सड़क की बदहाल स्थिति से परेशान ग्रामीणों ने सड़क निर्माण की मांग को लेकर 29 अक्तूबर को चक्का जाम एवं धरना-प्रदर्शन का आह्वान किया है। प्रस्तावित कार्यक्रम गुरुवार सुबह छह बजे से आयोजित करने की घोषणा की गई है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क की समस्या पिछले करीब दो वर्षों से बनी हुई है, लेकिन अब तक स्थायी समाधान नहीं हो सका है। सड़क से वाहनों के गुजरने पर बड़े पैमाने पर धूल उड़ती है। इससे आसपास रहने वाले लोगों, दुकानदारों और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दुकानों में धूल जमने से दुकानदारों को बार-बार सफाई करनी पड़ती है। वहीं, दोपहिया वाहन चालकों और पैदल चलने वाले लोगों को भी आवागमन में कठिनाई होती है।
हिंदी हिन्दुस्तान की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.