चक्रधरपुर, जुलाई 21 -- Chakradharpur News: चक्रधरपुर। चक्रधरपुर अनुमंडल कृषि कार्यालय के जर्जर भवन में जान जोखिम में डाल कर कर्मचारी काम करने को मजबूर है। प्रखंड कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विजय सिंह गागराई ने अनुमंडल कृषि कार्यालय का जीर्णोंद्धार करने की मांग की है। विजय सिंह सामाड ने कहा कि चक्रधरपुर अनुमंडल कृषि कार्यालय का भवन जर्जर हो चुका है और छत से पानी टपक रहा है।वहीं मिट्टी जांच करने के लिए लगे लाखों रुपये के उपकरण बर्बाद हो रहे है। वहीं कार्यालय में कई जगहों पर दरार पड़ी हुई है, जो कभी भी बड़े हादसा होने के संकेत दे रहे है। ऐसी स्थिति में वहां करने वाले कर्मी जान जोखिम में डाल कर काम कर रहे है। यह भी पढ़ें- Ambedkar Nagar News: निष्प्रयोज्य भवन में संचालित हो रहे कार्यालय, बनी रहती हादसे की आशंका उन्होंने वरीय अधिकारियों को मांग पत...