Chakradharpur News: जर्जर स्कूल भवन से बच्चों को खतरा, ग्रामीणों ने दी चेतावनी
चक्रधरपुर, सितम्बर 14 -- Chakradharpur News: गोईलकेरा। गोईलकेरा प्रखंड के गम्हरिया पंचायत के वनग्राम चातामोली स्थित नव प्राथमिक विद्यालय चातामोली का भवन लंबे समय से जर्जर अवस्था में है। स्कूल की छत का प्लास्टर जगह-जगह टूटकर गिर रहा है जिससे बच्चों और शिक्षकों के बीच हादसे की आशंका बनी रहती है। ग्रामीणों के अनुसार भवन की मरम्मत कई वर्षों से नहीं कराई गई है। जिसके कारण इसकी स्थिति लगातार खराब होती जा रही है। स्कूल भवन की जर्जर स्थिति को लेकर रविवार को ग्रामीणों ने विद्यालय परिसर में मुंडा दुराई चाम्पिया की अध्यक्षता में बैठक की। बैठक में बच्चों की सुरक्षा और भवन की जल्द मरम्मत कराने को लेकर चर्चा की गई। ग्रामीणों ने कहा कि यदि जल्द ही विद्यालय भवन की मरम्मत नहीं कराई गई तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे। बैठक में भांगीलाल भूमिज, बासु सिरका, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.