Chakradharpur News: जरूरतमंदों के बीच बांटी गई सामग्री
चक्रधरपुर, अगस्त 28 -- Chakradharpur News: चक्रधरपुर। सामाजिक सेवा और जरूरतमंदों की सहायता के संकल्प के साथ चक्रधरपुर स्थित लक्ष्मी सुरभी संस्था ने अपने 19वें वर्षगांठ को सेवा कार्य के रूप में मनाया। इस अवसर पर गुरुवार को चक्रधरपुर शहर से सटे पदमपुर पंचायत के सिरकासाई स्थित कमला नेहरू कुष्ठ आश्रम में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में संस्था के सचिव राजेंद्र प्रसाद, प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर शंभू कुमार एवं अन्य सहयोगियों ने आश्रम में रह रहे कुष्ठ रोगियों और उनके परिवार के सदस्यों के बीच फल, बिस्कुट, चॉकलेट सहित अन्य सामग्री का वितरण किया। इस मौके पर कमला नेहरू आश्रम के अनातू पूर्ति, चंपा पूर्ति सहित स्थानीय लोग एवं संस्था के सदस्य मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.