चक्रधरपुर, अक्टूबर 11 -- Chakradharpur News: चक्रधरपुर। पश्चिमी सिंहभूम जिले के सुरबुड़ा पंचायत अंतर्गत जयपुर गांव में रविवार को नशा मुक्त अभियान को लेकर ग्रामीणों की बैठक हुई। गणमान्य नागरिक ताराकांत सिजुई की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में ग्रामीण महिला समूह और अन्य ग्रामीणों ने नशे के दुष्प्रभावों पर विचार-विमर्श किया।बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि गांव में अब किसी भी कीमत पर शराब की भट्ठी खोलने की अनुमति नहीं दी जाएगी। साथ ही ग्रामीणों ने नशे से दूर रहने और गांव को नशामुक्त बनाने का संकल्प लिया। अभियान का उद्देश्य गांव में शराब के सेवन पर रोक लगाने के साथ सामाजिक जागरूकता बढ़ाना और परिवारों को नशे के दुष्प्रभावों से बचाना है।इस बैठक में लक्ष्मी सिजुई, शांति सिजुई, संजय सिजुई, चिमी सामाड, सुखलाल सिजुई, गोमेयनती सिजुई, सतीश कुम...