चक्रधरपुर, अक्टूबर 30 -- पर्वों को लेकर नगर परिषद की तैयारियां Chakradharpur News: चक्रधरपुर, संवाददाता। दीपावली, काली पूजा और लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर चक्रधरपुर में तैयारियां तेज हो गई हैं। पर्व-त्योहारों के दौरान शहर में साफ-सफाई और नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए गुरुवार को नगर परिषद कार्यालय के सभागार में बोर्ड की बैठक हुई। नगर परिषद अध्यक्ष सन्नी उरांव की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में विभिन्न पूजा पंडालों और छठ घाटों की सफाई के साथ रोशनी, रास्तों की मरम्मत और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित किए गए। बैठक में निर्णय लिया गया कि काली पूजा के सभी पूजा पंडालों के आसपास विशेष साफ-सफाई अभियान चलाया जाएगा। वहीं, छठ पर्व को देखते हुए सीढ़ी छठ घाट, थाना नदी घाट और दंदासाई छठ घाट समेत नगर परिषद क्षेत्र के अन्य ...