चक्रधरपुर, अगस्त 11 -- Chakradharpur News: चक्रधरपुर। चक्रधरपुर शहर में लगातार घरों एवं दुकानों में हो रही चोरी की घटनाओं के विरोध में सोमवार की देर शाम व्यापारी संघ के नेतृत्व में व्यापारियों ने कैंडल मार्च निकाला। कैंडल मार्च पवन चौक से शुरू होकर चक्रधरपुर थाना पहुंचा। हाथों में जलती मोमबत्तियां लेकर व्यापारियों ने शहर में बढ़ती चोरी की घटनाओं पर नाराजगी जताई और पुलिस से प्रभावी कार्रवाई की मांग की। व्यापारियों ने कहा कि शहर में लगातार चोरी की घटनाएं हो रही हैं, जिससे व्यापारी और आम लोग अपने घरों एवं प्रतिष्ठानों की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं। चोरों के बढ़ते हौसले से व्यापारियों में भय एवं आक्रोश का माहौल है। यह भी पढ़ें- Ramgarh News: चोरी की घटनाओं पर चिंता, प्रशासन से सुरक्षा की मांग व्यापारियों ने पुलिस प्रशासन से चोरी की घटनाओं पर तत...