चक्रधरपुर, अक्टूबर 19 -- Chakradharpur News: चक्रधरपुर। श्री श्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति, शिव मंदिर चैनपुर की ओर से दुर्गा पूजा के अवसर पर भव्य पूजा पंडाल और आकर्षक सजावट की गई है। वर्ष 1992 में स्थापित समिति की ओर से इस वर्ष भी श्रद्धालुओं के लिए विशेष आयोजन किया गया है। पूजा के अवसर पर आज सोमवार, 19 अक्टूबर को झारखंड की पारंपरिक लोक संस्कृति पर आधारित झुमुर नृत्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसमें मनोहरपुर के रंजीत महतो अपनी प्रस्तुति देंगे। कार्यक्रम को लेकर स्थानीय लोगों और झुमुर प्रेमियों में उत्साह है। समिति के इस आयोजन में श्रद्धालुओं को मां दुर्गा की पूजा-अर्चना के साथ झारखंड की समृद्ध लोक संस्कृति और पारंपरिक झुमुर नृत्य का आनंद लेने का अवसर मिलेगा। यह भी पढ़ें- Hajipur News: खाजेचांद छपरा चौक पर सजाया गया भव्य दुर्गा पंडाल ...