चक्रधरपुर, अगस्त 22 -- Chakradharpur News: चक्रधरपुर। चीनी के दामों में लगतार बढ़ोत्तरी अब चाय फीकी होने लगी है। चक्रधरपुर बाजार में आम तौर पर 40-45 रुपये किलो बिक्री होने वाले चीनी के दामों में अचानक उछाल आ गई है और चीनी की कीमत खुदरा में 60-65 रुपये किलो पहुंच गई है। चीनी की कीमत बढ़ने के बाद चाय के शौकीन लोग भी अब चाय की चुस्की सोच-समझकर लेने लगे हैं। चीनी की कीमत बढ़ने से पहले दिन में तीन-चार बार चाय पीने वाले लोगों ने चाय की चुस्की कम दी है। वहीं चीनी की कीमत में अचानक उछाल आने से लोगों के घरों का बजट भी बिगड़ने लगा है। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: बांका: खाद्य सामग्री की कीमत बढ़ने से बढ़ी आम लोगों की परेशानी अब 15 रुपये हो गई बाजार में चाय की कीमत : चक्रधरपुर बाजार में आमतौर पर पांच से दस रुपये कप बिक्री होने वाले चाय की कीमत में भी ब...