Chakradharpur News: चित्रांकन व भाषण प्रतियोगिता के विजेता पुरस्कृत
चक्रधरपुर, सितम्बर 29 -- Chakradharpur News: बंदगांव। भाजपा कराईकेला मंडल द्वारा एसएसपी स्कूल कराईकेला में सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकारी एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विद्यालय के बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। बच्चों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से संबंधित विभिन्न विषयों पर आकर्षक चित्र बनाए। प्रधानमंत्री का चित्र तथा कमल फूल की चित्रकारी बच्चों के बीच विशेष आकर्षण का केंद्र रही। प्रतियोगिता में सफल प्रतिभागियों को उपहार, फल एवं टोपी देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को लेकर बच्चों में काफी उत्साह देखने को मिला। मौके पर आंगन मिलन उत्सव कार्यक्रम की जिला सह-संयोजक ललिता देवी, कार्यक्रम संयोजक राकेश त्रिपाठी, मंडल अध्यक्ष सुशांत कुमार मंडल, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष बिट्टू मिश्रा, दीपक महतो, विद्यालय के शिक्षक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.