चक्रधरपुर, अक्टूबर 28 -- Chakradharpur News: ​मनोहरपुर। चक्रवाती तूफान 'अर्णव' का प्रभाव अब स्थानीय क्षेत्रों में भी साफ देखने को मिल रहा है। चक्रवात के असर से मनोहरपुर और आसपास के इलाकों में मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। बीते मंगलवार की रात से ही रुक-रुक कर बारिश का सिलसिला जारी है, जो बुधवार को भी दिनभर बना रहा। ​इस बारिश का सबसे बड़ा असर आगामी दिवाली त्योहार की तैयारियों पर पड़ा है। पर्व को लेकर अधिकांश घरों में जोर-शोर से साफ-सफाई, रंग-रोगन और मरम्मत का काम चल रहा था, जो बारिश के कारण अचानक थम गया है। नमी और लगातार टपकते पानी की वजह से लोग न तो घरों से सामान बाहर निकाल पा रहे हैं और न ही पेंटिंग का काम पूरा हो पा रहा है।अचानक यह भी पढ़ें- चक्रवात अर्नब की राजस्थान में एंट्री, बादल बरसेंगे और बढ़ेगी ठंड! बदला यह मौसम दुकानदारों और आ...