चक्रधरपुर, सितम्बर 30 -- Chakradharpur News: चक्रधरपुर। चक्रधरपुर रेलवे स्टेशन के बुकिंग कार्यालय में शनिवार को आरक्षित टिकट बुकिंग का लिंक फेल होने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। जानकारी के अनुसार दोपहर करीब 1 बजकर 10 मिनट पर आरक्षित टिकट बुकिंग काउंटर का लिंक फेल हो गया। इसके बाद टिकट लेने पहुंचे यात्रियों को काउंटर के सामने इंतजार करना पड़ा।दोपहर 2 बजकर 25 मिनट तक बुकिंग काउंटर का लिंक बहाल नहीं हो सका था। इस दौरान आरक्षित टिकट लेने वाले यात्री काउंटर के सामने खड़े होकर लिंक आने का इंतजार करते रहे। लिंक फेल रहने के कारण टिकट बुकिंग का काम प्रभावित रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...