Chakradharpur News: चक्रधरपुर में 50 वर्षों से जारी परंपरा, हिंद पूजा समिति में दुर्गोत्सव की तैयारियां तेज
चक्रधरपुर, सितम्बर 30 -- Chakradharpur News: चक्रधरपुर।भगत सिंह चौक स्थित श्री श्री हिंद पूजा समिति में इस वर्ष भी दुर्गोत्सव की तैयारियां जोर-शोर से शुरू हो गई हैं। वर्ष 1968 में स्थापित समिति पांच दशक से अधिक समय से पारंपरिक तरीके से मां दुर्गा की पूजा-अर्चना करती आ रही है। इस वर्ष पंडाल निर्माण, प्रतिमा निर्माण और विद्युत सज्जा का कार्य शुरू कर दिया गया है। समिति के अनुसार इस वर्ष पूजा पंडाल ब्राजील के राधा गोविंद मंदिर की तर्ज पर बनाया जाएगा। पंडाल निर्माण में करीब ढाई लाख रुपये खर्च होने का अनुमान है। वहीं 45 हजार रुपये की लागत से विद्युत सज्जा और एक लाख रुपये की लागत से मां दुर्गा की भव्य प्रतिमा तैयार कराई जा रही है। पूरे दुर्गोत्सव में करीब छह लाख रुपये खर्च होने का अनुमान है। यह भी पढ़ें- Nawada News: न्यू एरिया श्री राम जानकी मं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.