चक्रधरपुर, अक्टूबर 27 -- Chakradharpur News: चक्रधरपुर। व्हाइट टाइगर गोजू रियू कराटे एसोसिएशन की ओर से आगामी 1 नवंबर को प्रथम इंटर डोजो कराटे चैंपियनशिप 2026 का आयोजन किया जाएगा। सोमवार को संस्था के प्रमुख सेंसेई आशीष कुमार पांडेय की अध्यक्षता में आयोजित प्रेस वार्ता में प्रतियोगिता की तैयारियों और कार्यक्रम की जानकारी दी गई।चैंपियनशिप सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, तुलसी भवन के प्रांगण में होगी। आयोजकों के अनुसार, अब तक 72 खिलाड़ियों का पंजीकरण हो चुका है। प्रतियोगिता में चक्रधरपुर, गोइलकेरा, संबलपुर, चांडिल, बाईडीह और सोनुवा सहित विभिन्न क्षेत्रों की कराटे टीमें भाग लेंगी।खिलाड़ियों की रिपोर्टिंग सुबह 8:15 बजे और रेफरी क्लिनिक सुबह 8:40 बजे निर्धारित है। प्रतियोगिता का उद्घाटन सुबह 9:15 बजे चक्रधरपुर के एसडीपीओ डॉ. सैयद मुस्तफा हाशमी करेंगे...