चक्रधरपुर, सितम्बर 20 -- Chakradharpur News: चक्रधरपुर। चक्रधरपुर के ठठेरा मोहल्ला स्थित दुर्गा पूजा समिति प्रांगण में शनिवार को श्री श्री ठठेरा मोहल्ला दुर्गा पूजा समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक राजू प्रसाद कसेरा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक के दौरान सर्वसम्मति से पुरानी कमेटी को भंग करते हुए इस वर्ष दुर्गा पूजा के सफल संचालन के लिए नई कार्यकारिणी समिति का गठन किया गया। पुनर्गठित कमेटी में राजू प्रसाद कसेरा को अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं आनंद सिंह व महेंद्र कौशिक को उपाध्यक्ष तथा राज साव ठठेरा, निक्कू साव ठठेरा एवं अजीत सिंह को सह उपाध्यक्ष बनाया गया है। समिति के सचिव पद पर सरोज कसेरा, राजू साव ठठेरा और राहुल साव ठठेरा को मनोनीत किया गया है। इसके अलावा कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी संजय प्रसाद कसेरा, राम सेवक साव ठठेरा, सौरभ...