चक्रधरपुर, अक्टूबर 11 -- Chakradharpur News: चक्रधरपुर।शारदीय नवरात्र के प्रथम दिन रविवार को चक्रधरपुर में मां दुर्गा के प्रथम स्वरूप माता शैलपुत्री की पूजा-अर्चना के साथ नवरात्र की शुरुआत हुई। प्रखंड कार्यालय के समीप स्थित दुर्गा मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला जारी रहा। महिलाओं ने विशेष रूप से मंदिर पहुंचकर विधि-विधान से पूजा की और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।नवरात्र के अवसर पर श्रद्धालुओं ने मंदिरों के साथ अपने घरों में भी कलश स्थापना कर मां दुर्गा की आराधना शुरू की। अगले नौ दिनों तक भक्त उपवास रखकर मां दुर्गा के विभिन्न स्वरूपों की पूजा-अर्चना करेंगे। नवरात्र को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह और भक्तिमय माहौल देखने को मिल रहा है। यह भी पढ़ें- Amroha News: शारदीय नवरात्र शुरू, मंदिरों में पूजा अर्चना करने को ल...