चक्रधरपुर, सितम्बर 5 -- Chakradharpur News: चक्रधरपुर। चक्रधरपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार शुक्रवार को श्रद्धा, भक्ति और पारंपरिक उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर शहर के विभिन्न मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना और धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। पोटरखोली स्थित सर्वोदय संघ, दक्षिणेश्वरी आदि कालीपीठ मंदिर एवं शिव मंदिर छात्र संघ की ओर से जन्माष्टमी मेले का आयोजन किया गया। मेले का विधिवत उद्घाटन शुक्रवार शाम हुआ। इसके बाद मध्य रात्रि भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव विधि-विधान के साथ मनाया गया। जन्माष्टमी को लेकर शहर के विभिन्न मंदिरों को आकर्षक विद्युत सज्जा और फूलों से सजाया गया था। पोटरखोली मंदिर, रेलवे स्टेशन के समीप स्थित गौर निताई मंदिर, संतोषी मंदिर, टोकलो रोड शिव मंदिर, पंचमोड़ स्थित राधा गोविंद मंदिर तथा पुरानी रांची रोड स्थि...