चक्रधरपुर, अक्टूबर 8 -- Chakradharpur News: चक्रधरपुर। आगामी दुर्गा पूजा पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सुव्यवस्थित माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से पश्चिमी सिंहभूम जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय है। इसी कड़ी में उपायुक्त मनीष कुमार ने चक्रधरपुर के न्यू बस स्टैंड स्थित निर्माणाधीन दुर्गा पूजा पंडाल सहित विभिन्न पूजा स्थलों का दौरा कर सुरक्षा तैयारियों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पंडाल निर्माण की स्थिति, श्रद्धालुओं के आवागमन, विद्युत व्यवस्था, साफ-सफाई, यातायात प्रबंधन और विसर्जन की व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की। उपायुक्त ने पूजा समितियों और संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि पंडालों का निर्माण सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए पूरी मजबूती से किया जाए। भीड़ को देखते हुए पर्याप्त प्रवेश और निकास द्वार बनाने तथा आपातकालीन...