चक्रधरपुर, अक्टूबर 4 -- Chakradharpur News: चक्रधरपुर। त्योहारों को देखते हुए खाद्य सुरक्षा प्रशासन की टीम ने रविवार को शहर के विभिन्न रेस्टोरेंट, मिठाई और किराना दुकानों में विशेष जांच अभियान चलाया। इस दौरान खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता, साफ-सफाई, सुरक्षित भंडारण और खाद्य सुरक्षा मानकों की जांच की गई। जांच में कई दुकानों में खामियां मिलीं।

खामियों का पता मथुरा स्वीट्स में करीब 20 किलो खराब रसगुल्ले और पस्ता स्नेक्स की एक्सपायरी खाद्य सामग्री मिली। टीम ने खाद्य सुरक्षा के लिहाज से इन्हें मौके पर ही नष्ट करा दिया। जांच के दौरान कुछ रेस्टोरेंट में पैकेटबंद पनीर का इस्तेमाल किए जाने के साथ साफ-सफाई की स्थिति भी संतोषजनक नहीं मिली। कुछ प्रतिष्ठानों में आवश्यक दस्तावेज भी उपलब्ध नहीं थे।

नोटिस जारी खाद्य सुरक्षा मानकों के उल्लंघन पर क्यूज़ीन फ...