Chakradharpur News: चक्रधरपुर में कपड़ा गोदाम में लगी आग, 50 हजार रुपये से अधिक का सामान जलने का अनुमान
चक्रधरपुर, अक्टूबर 18 -- Chakradharpur News: चक्रधरपुर।शहर के वार्ड नंबर 10 स्थित चांदमारी रोड में आशीर्वाद कलेक्शन के गोदाम में रविवार दोपहर करीब 3 बजे आग लग गई। प्रारंभिक आशंका जताई जा रही है कि बच्चों के पटाखा फोड़ने के कारण आग लगी। घटना की सूचना मिलने पर अग्निशमन वाहन मौके पर पहुंचा और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। गोदाम मालिक के अनुसार, आग लगने से 50 हजार रुपये से अधिक के सामान के जलने का अनुमान है। घटना की जानकारी मिलने पर थाना प्रभारी अवधेश कुमार भी मौके पर पहुंचे और आग लगने के कारणों की जांच की। वहीं, वार्ड पार्षद पूजा गिरि ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। आग लगने के वास्तविक कारणों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.