चक्रधरपुर, सितम्बर 28 -- Chakradharpur News: जिला खनिज निरीक्षक निखिल दास द्वारा दो अवैध गिट्टी लदे हाईवा को जब्त कर चक्रधरपुर थाना को सौंप दिया गया। जानकारी के मुताबिक जिला प्रशासन द्वारा अवैध खनन, खनिजों के अवैध परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत खनिज निरीक्षक ने चक्रधरपुर में गिट्टी लदे दो हाईवा की जांच की। जिसमें एक 12 चक्का हाईवा में आठ सौ सीएफटी गिट्टी लदे हुये थे जबकि 10 चक्का हाईवा में 720 सीएपटी गिट्टी लदे हुये थे। खनिज विभाग द्वारा दोनों वाहनों को जब्त कर संबंधित थाना को सौंप दिया गया है। जिला खनन कार्यालय द्वारा बताया गया कि जिले में अवैध खनन, खनिजों के अवैध परिवहन एवं अवैध भंडारण के विरुद्ध जांच अभियान लगातार जारी रहेगा। नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन मालिकों, चालकों एवं संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध प्र...