चक्रधरपुर, नवम्बर 26 -- Chakradharpur News: चक्रधरपुर। चक्रधरपुर प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर में गुरुवार को संविधान दिवस मनाया गया। इस अवसर पर अंचलाधिकारी सुरेश कुमार सिन्हा ने कार्यालय के सभी कर्मचारियों को भारतीय संविधान की शपथ दिलाई।कार्यक्रम के दौरान कर्मचारियों ने संविधान के प्रति अपनी निष्ठा व्यक्त करते हुए उसके मूल्यों और आदर्शों को आत्मसात करने का संकल्प लिया। संविधान दिवस के मौके पर कार्यालय परिसर में संविधान के प्रति सम्मान और लोकतांत्रिक मूल्यों को बनाए रखने का संदेश दिया गया।इस अवसर पर प्रखंड सह अंचल कार्यालय के काफी संख्या में अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- Chakradharpur News: चक्रधरपुर के उर्दू टाउन विद्यालय में बच्चों को दिलाई गई संविधान की शपथ यह भी पढ़ें- Preamble of Indian Constitution : आज संविधान दिवस प...