चक्रधरपुर, जुलाई 16 -- Chakradharpur News: चक्रधरपुर। चक्रधरपुर प्रखंड कार्यालय परिसर इन दिनों झाड़ियों से घिरा हुआ है। कार्यालय परिसर के विभिन्न हिस्सों में उगी घनी झाड़ियों के कारण न केवल परिसर की सुंदरता प्रभावित हो रही है, बल्कि कर्मचारियों एवं आम लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि लंबे समय से परिसर की नियमित सफाई नहीं कराई गई है, जिसके कारण जगह-जगह झाड़ियां फैल गई हैं। बरसात के मौसम में इन झाड़ियों के कारण सांप-बिच्छू जैसे जहरीले जीवों का खतरा भी बढ़ गया है। प्रतिदिन विभिन्न सरकारी कार्यों से बड़ी संख्या में लोग प्रखंड कार्यालय पहुंचते हैं, ऐसे में परिसर की साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द परिसर की सफाई कराई जाए और नियमित रूप से साफ-सफाई...