Chakradharpur News: चक्रधरपुर नगर परिषद में कैच द रेन 2026 अभियान की शुरुआत
चक्रधरपुर, जुलाई 10 -- Chakradharpur News: चक्रधरपुर। भारत सरकार के आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय तथा जल शक्ति मंत्रालय के संयुक्त तत्वावधान में संचालित कैच द रेन-2026 अभियान के तहत चक्रधरपुर नगर परिषद 30 दिवसीय विशेष जन-जागरूकता अभियान चलाएगी। अभियान का उद्देश्य वर्षा जल संचयन, भूजल पुनर्भरण, जलाशयों के संरक्षण तथा नागरिकों में जल संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। इस दौरान शहर के विभिन्न क्षेत्रों में जल संवाद, जन-जागरूकता कार्यक्रम, वर्षा जल संचयन संबंधी गतिविधियां और सूचना-शिक्षा-संचार अभियान चलाए जाएंगे। तालाबों, नालों और अन्य जल निकायों की सफाई के लिए श्रमदान एवं स्वच्छता अभियान भी आयोजित होगा। विद्यार्थियों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए स्कूल-कॉलेजों में निबंध, चित्रकला, भाषण और क्विज प्रतियोगिताएं कराई जाएंगी। अभियान को पौधा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.