Chakradharpur News: चक्रधरपुर गौशाला में श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाई गई गोपाष्टमी, गौ माता की हुई पूजा-अर्चना
चक्रधरपुर, नवम्बर 17 -- Chakradharpur News: चक्रधरपुर। चक्रधरपुर गौशाला में मंगलवार को गोपाष्टमी का पर्व श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर गौशाला परिसर में पंडित मुरारी मिश्रा ने विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान के साथ गौ माता की पूजा कर सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। गोपाष्टमी के अवसर पर गौ माता को स्नान कराकर आकर्षक ढंग से सजाया गया। इसके बाद रोली, अक्षत, फूल-माला और अन्य पूजन सामग्री से गौ माता की पूजा की गई। श्रद्धालुओं ने गौ माता को गुड़, हरा चारा और अन्य खाद्य सामग्री खिलाकर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर गौशाला परिसर में भक्तिमय माहौल बना रहा। यह भी पढ़ें- गोपाष्टमी पर क्यों की जाती है गाय और बछड़ों की पूजा? मध्यप्रदेश के ऊन गांव में होता है भव्य महोत्सव पूजा में गौशाला से ज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.