Chakradharpur News: चक्रधरपुर के साईं ऑटो पार्ट्स के गोदाम में चोरी का प्रयास
चक्रधरपुर, अगस्त 3 -- Chakradharpur News: चक्रधरपुर। चक्रधरपुर शहर के भगत सिंह चौक के समीप स्थित साईं ऑटो पार्ट्स के गोदाम में शनिवार की रात चोरी का प्रयास किया गया। पूरी वारदात वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। फुटेज में चोर गोदाम में घुसने और चोरी की कोशिश करते हुए साफ दिखाई दे रहे हैं। सबसे अहम बात यह है कि कैमरे में आरोपियों के चेहरे भी स्पष्ट रूप से रिकॉर्ड हुए हैं, जिससे उनकी पहचान में पुलिस को मदद मिलने की उम्मीद है। घटना के बाद क्षेत्र के व्यापारियों में चिंता का माहौल है। लोगों का कहना है कि शहर के व्यावसायिक इलाकों में लगातार चोरी के प्रयास की घटनाएं सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रही हैं। यह भी पढ़ें- Jamshedpur News: साकची की बाटा लाइन में एसी के कॉपर पाइप की चोरी से व्यापारी परेशान दुकानदारों ने पुलिस से जल्द आरोपियो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.